बीमार हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोदोमाली गांव में एक बीमार हाथी ने आधी रात को एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। घटना तब हुई जब जंगल राम झोपड़ी के गिरने की आवाज सुनकर लघुशंका के लिए बाहर निकला। वहां छिपे हाथी ने उन्हें पकड़कर जमीन पर पटका और बुरी तरह से कु
.
उनकी चीख सुनकर पत्नी जिला बाई बाहर आई और उन्हें बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन हाथी ने तब तक हमला जारी रखा जब तक जंगल राम की मौत नहीं हो गई।

हाथी ने ग्रामीण को सूंड से पटककर मार डाला
घटना कोदोमाली गांव की है। बीती रात करीब 1 बजे, कमार जनजाति का 45 वर्षीय जंगल राम कोदोमाली में उदंती नदी के पार स्थित अपने घर के आंगन में था। झोपड़ी के गिरने की आवाज सुनकर घर के बाहर लघुशंका के लिए निकला। घर के बाहर मौजूद हाथी ने उसे सूंड से पकड़कर पटक दिया। उनकी चीख सुनकर पत्नी जिला बाई बाहर आई, लेकिन हाथी ने जंगल राम को तब तक कुचलता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।
बीमार है हाथी, इलाज में आ रही है दिक्कत
वन विभाग के अनुसार, यह 15 वर्षीय नर हाथी मुंह में छाले होने के कारण भूखा और आक्रामक था। अधिकारियों को हाथी के सटीक इलाज के लिए ट्रैक्युलाइजेशन (बेहोश करने) की अनुमति नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण उसकी स्थिति बिगड़ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और जंगल राम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनके गुप्तांग और पसलियां कुचली हुई थी।

पीड़ित परिवार को 6 लाख मुआवजा मिलेगा
उपनिदेशक वरुण जैन ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये नकद दिए। जैन ने बताया कि जनहानि का प्रकरण जल्द ही तैयार किया जाएगा, जिसके तहत मृतक के परिवार को 6 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने तौरेंगा रेंज के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
<
