द ब्लेज ई न्यूज,भोपाल: वारंट तामिली के लिए जा रहे एएसआई की सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मध्यप्रदेश के दमोह का है। जानकारी के अनुसार जीआरपी सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई महेश कोरी रविवार की सुबह अपनी बाइक से वारंट तामिली के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वे दमोह के क्रिश्चन कालोनी स्थित अपने निवास से निकल कर किल्लाई नाका पहुंचे ही थे कि एक यात्री बस क्रमांक एमपी 15 पीए 5877 ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस की ठोकर से सड़क में गिरे एएसआई कोरी के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने दुर्घाटनाकारित बस को जब्त कर,फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
