Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A man posing as a CAF soldier offered a government job to a woman. | CAF जवान बनकर महिला को गवर्नमेंट जॉब का ऑफर दिया: पुलिस-वर्दी पहनकर कलेक्टर परिसर में घुमता था आरोपी, 4 लाख में डील; अब जेल में – Chhattisgarh News
Breaking News

A man posing as a CAF soldier offered a government job to a woman. | CAF जवान बनकर महिला को गवर्नमेंट जॉब का ऑफर दिया: पुलिस-वर्दी पहनकर कलेक्टर परिसर में घुमता था आरोपी, 4 लाख में डील; अब जेल में – Chhattisgarh News

By adminDecember 17, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 127 5 1765956855
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर जिले में आरोपी ने खुद को CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) का जवान बताकर महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी की है। आरोपी फर्जी वर्दी पहनकर और झूठी पहचान बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उसने 2 महिलाओं को झांसे में लिया।

.

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुन्नी लाल अनंत (27 साल) पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था ताकि लोगों का भरोसा जीत सके।

आरोपी ने महिला को मत्स्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उससे 4 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख कैश उसने ले लिया था और पैसे मांग ही रहा था कि महिला को ठगी का एहसास हो गया। पुलिस ने आरोपी पुन्नी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था आरोपी। अब पुलिस हिरासत में है।

पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था आरोपी। अब पुलिस हिरासत में है।

पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था आरोपी

ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी की पहचान बिलासपुर निवासी पुन्नी लाल अनंत (27 साल) के रूप में हुई है। वह जशपुर में किराए के मकान में रहता था और खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सिपाही बताता था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था ताकि लोगों का भरोसा जीत सके।

8 दिसंबर 2025 को झरगांव निवासी सीमा बाई (39 साल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर में उनकी मुलाकात पुलिस की वर्दी पहने एक युवक से हुई थी।

युवक ने अपना नाम पुन्नी लाल अनंत बताया और खुद को बिलासपुर के कोटा के ग्राम टाडा दर्रीकापा का निवासी बताते हुए उच्च अधिकारियों तक अपनी अच्छी पहुंच का दावा किया। उसने सीमा बाई को मत्स्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

पुन्नी लाल अनंत ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने 2 लाख लिए।

पुन्नी लाल अनंत ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने 2 लाख लिए।

4 लाख की डिमांड की, महिला ने 2 लाख दिए

आरोपी की वर्दी और कथित रसूख के कारण महिला उसके झांसे में आ गई। कुछ दिनों बाद, आरोपी ने फोन पर बताया कि नौकरी के लिए 4 लाख रुपए लगेंगे, जिसके बाद जल्द ही जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा। प्रार्थिया ने आरोपी को दो लाख रुपए दे दिए।

आरोपी ने शेष राशि मिलने पर जॉइनिंग लेटर देने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने प्रार्थिया की भतीजी को भी डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने भतीजी की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए और तीन लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की।

ठगी का एहसास होते ही महिला पहुंची थाने

कुछ समय बाद पीड़िता को जानकारी मिली कि पुन्नी लाल अनंत कोई पुलिसकर्मी नहीं है, बल्कि फर्जी वर्दी पहनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा है। ठगी का एहसास होते ही महिला ने सिटी कोतवाली जशपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।

सीनियर SP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गृह ग्राम टाडा दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जांच जारी

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी तरह की नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें।

……………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

जवान बोला-कमांडेंट ने 6 महीने में 4 बार ट्रांसफर किया: रायपुर में कहा- 60 हजार मांगे, नहीं देने पर तबादला किया, अफसर बोलीं- आरोप झूठे

जवान ने वीडियो जारी कर महिला कमांडेंट पर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।

जवान ने वीडियो जारी कर महिला कमांडेंट पर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की एक महिला अधिकारी पर पैसे लेने का आरोप लगा है। तीसरी बटालियन, अमलेश्वर के जवान नवदीप पांडे ने एक वीडियो जारी कर कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Fuel Hike Hits Ration, Veggie Prices; Women Say Saving Tough

May 26, 2026

बच्चों ने देखा धुआं और मच गया हड़कंप, बिलासपुर में जलती झोपड़ी की आग बुझाने दौड़े पड़ोसी

May 26, 2026

कोर्ट ने चाचा को सुनाई उम्रकैद, कमरे में बंद कर भतीजे की बेरहमी से हत्या

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071990
Views Today : 51
Views Last 7 days : 1853
Views Last 30 days : 4942
Total views : 94659
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.