Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बच्चों ने देखा धुआं और मच गया हड़कंप, बिलासपुर में जलती झोपड़ी की आग बुझाने दौड़े पड़ोसी
Breaking News

बच्चों ने देखा धुआं और मच गया हड़कंप, बिलासपुर में जलती झोपड़ी की आग बुझाने दौड़े पड़ोसी

By adminMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 05 2026 fire22
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


घटना के समय बुजुर्ग लक्ष्मी गजलवार और उनका नाती घर पर नहीं थे। घर पर ताला लटका होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। पड़ोसियों के बच्चों द्वारा धुआं देखने …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 25 May 2026 07:20:52 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 07:20:52 AM (IST)

बच्चों ने देखा धुआं और मच गया हड़कंप, बिलासपुर में जलती झोपड़ी की आग बुझाने दौड़े पड़ोसी
झोपड़ी गली में है, इसलिए आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

HighLights

  1. शंकर नगर में रविवार को एक बंद झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई।
  2. मीटर का तार जलने से झोपड़ी में लगी आग; बुजुर्ग महिला और नाती का सामान खाक।
  3. शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली झोपड़ी, फायर ब्रिगेड ने बचाए आसपास के घर,बड़ा हादसा टला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेलवे क्षेत्र स्थित चुचुहियापारा ब्रिज के पास शंकर नगर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद झोपड़ी से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों का ऊपरी हिस्सा जल गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। इस झोपड़ी में बुजुर्ग लक्ष्मी गजलवार अपने नाती मोनू भूषणवार के साथ रहती हैं। रविवार सुबह मोनू किसी काम से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी नानी लक्ष्मी गजलवार सुबह करीब 9 बजे रिश्तेदार के यहां चली गई थीं। घर बंद था और बाहर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले गोकुल सिन्हा के बच्चों ने झोपड़ी से धुआं उठते देखा। बच्चों ने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

देखते ही देखते मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और बाल्टी तथा पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और कुछ ही देर में झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं बिजली विभाग की टीम ने भी तुरंत इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे किसी प्रकार के करंट फैलने या अन्य दुर्घटना की आशंका टल गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया, जहां घर के मीटर का तार जला हुआ मिला। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि घर के भीतर शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bijapur Tendu Leaves Fire | Rs 10 Crore Loss Due to Security Lapse

May 26, 2026

पाताल में पानी…:राजधानी के सड्डू, मोवा, कचना, वीआईपी रोड, सेजबहार जैसे इलाकों में 1000 फीट से नीचे पहुंचा, कई क्षेत्रों में गंभीर जल संकट

May 26, 2026

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मिल रही नई दिशा

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071993
Views Today : 54
Views Last 7 days : 1856
Views Last 30 days : 4945
Total views : 94662
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.