Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A liquor bottle broke in the young man’s hip after being kicked. | लात मारने से युवक के कूल्हे में फूटी शराब बोतल: बलौदाबाजार में इलाज जारी, थाना प्रभारी पर बर्बरता का आरोप, कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की – baloda bazar News
Breaking News

A liquor bottle broke in the young man’s hip after being kicked. | लात मारने से युवक के कूल्हे में फूटी शराब बोतल: बलौदाबाजार में इलाज जारी, थाना प्रभारी पर बर्बरता का आरोप, कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की – baloda bazar News

By adminOctober 13, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b0108f8c e33c 4ed9 8fea 1efc30d187e8 1760363856149
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार जिले की सिटी कोतवाली पुलिस पर एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का आरोप लगा है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी अजय झा पर आरोप है कि उन्होंने चेकिंग के दौरान एक युवक के कमर में पीछे से लात मारी, जिससे उसकी जेब में रखी शर

.

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना प्रभारी पर आदिवासी युवक से मारपीट और अत्याचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बलौदाबाजार में आदिवासी युवक के साथ थाना प्रभारी पर बर्बरता का आरोप

बलौदाबाजार में आदिवासी युवक के साथ थाना प्रभारी पर बर्बरता का आरोप

क्या है पूरा मामला

घायल युवक हितेश्वर भट्ट ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे रिसदा रोड पर एक दुकान के पास सिगरेट पी रहा था। उसके पैंट की पिछली जेब में शराब की एक छोटी शीशी रखी थी। तभी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही आसपास खड़े लोग भागने लगे। हितेश्वर का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसे पीछे से जोरदार लात मारी, जिससे उसकी जेब में रखी शराब की बोतल फूट गई और कांच शरीर में घुस गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसके दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 10 से अधिक टांके लगाए गए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया, आदिवासी युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया, आदिवासी युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।

डॉक्टर की पुष्टि – चोट गंभीर लेकिन स्थिति स्थिर

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि युवक के कमर के नीचे के हिस्से में गहरी चोट आई है, लेकिन उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पीड़ित की मां का बयान

हितेश्वर की मां रानी भट्ट ने बताया, मेरा बेटा सिर्फ दुकान में खड़ा था, लेकिन पुलिस ने आकर उसे बेवजह मारा। उसके शरीर में अंदर तक कांच चला गया है। हम इस मामले में न्याय चाहते हैं और शिकायत दर्ज कर चुके हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हितेश्वर भट्ट मामले में प्रशासन और सरकार से जवाब मांगा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हितेश्वर भट्ट मामले में प्रशासन और सरकार से जवाब मांगा है।

बैज ने सरकार के सुशासन पर उठाए सवाल

इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार में पुलिस की चेकिंग के दौरान आदिवासी युवक पुलिस देखकर डरकर भागने लगता है, लेकिन पुलिस उनके पीछे दौड़कर उसे पकड़ लेती है। टीआई (थाना प्रभारी) उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। बैज ने बताया कि मारपीट इतनी हुई कि पीड़ित के कूल्हे पर सात टांके लगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का सुशासन नहीं दिख रहा। कानून-व्यवस्था संभल नहीं रही, अपराधियों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा, फिर आम लोग ही क्यों शिकार बन रहे हैं। हितेश्वर भट्ट एक आदिवासी युवक है। उन्होंने पूछा कि हितेश्वर ने क्या अपराध किया था, क्या वह वांटेड था, या किसी की जान के लिए खतरा था, जिसके कारण उसके साथ इतनी बर्बरता हुई।

दीपक बैज ने सरकार और पुलिस प्रशासन से सवाल किए कि जब वे गुंडों और असामाजिक तत्वों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे, तो आम नागरिकों को क्यों पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तरीका सुशासन नहीं, बल्कि ‘जंगलराज’ जैसा है।

जिला युवक कांग्रेस ने थाना प्रभारी अजय झा को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

जिला युवक कांग्रेस ने थाना प्रभारी अजय झा को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस का प्रदर्शन, थाना प्रभारी को हटाने की मांग

इस घटना को लेकर जिला युवक कांग्रेस ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी अजय झा को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे ने कहा, एक आदिवासी युवक के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई है, वह शर्मनाक है। थाना प्रभारी अपनी दबंगई दिखा रहे हैं। ऐसे अफसरों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह बोले- शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह बोले- शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बलौदाबाजार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस रिसदा रोड पर चेकिंग कर रही थी, जहां शराब पीने-पिलाने का काम चल रहा था।

पुलिस को देखकर लोग भागने लगे। इस दौरान पीड़ित हितेश्वर भट्ट, जिसने अपने पैंट के पिछले हिस्से में शराब की बोतल रखी थी, वह फूट गई, जिससे उसे चोट लगी। अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

……………………………………….

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

रायपुर में युवक को पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO:रिश्तेदार की भी पिटाई, हाथ-पैर फ्रैक्चर, पीड़ित बोला- नशे में थे जवान, भद्दी-भद्दी गालियां दी

रायपुर में पुलिसकर्मियों ने एनिवर्सरी के दिन एक युवक की जबरन पिटाई कर दी।

रायपुर में पुलिसकर्मियों ने एनिवर्सरी के दिन एक युवक की जबरन पिटाई कर दी।

रायपुर में पुलिसकर्मियों ने एनिवर्सरी के दिन एक युवक की जबरन पिटाई कर दी। जिससे उसका हाथ टूट गया। जबकि उसके मामा के हाथ, दोस्तों के पैर और पसलियों में चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है, कि मारपीट के दौरान पुलिस वाले नशे में थे। उन्होंने गालियां भी दी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074681
Views Today : 102
Views Last 7 days : 5590
Views Last 30 days : 9746
Total views : 102739
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.