![]()
पटना | श्री हनुमान सेवा समिति रनई के तत्वावधान में गिरजापुर मंडल अंतर्गत ग्राम रनई में विशाल हिंदू सम्मेलन व सम्मान समारोह अनुशासित, गरिमामय व ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तुलसीदास प्रांत सेवा प्रमुख के उद्बोध
.
आयोजन में लगभग 1500 जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम में स्थानीय अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समाजसेवी, स्वयंसेवक, कार्यकर्ता, माताएं-बहनें, युवा शक्ति, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व सेवा तंत्र से जुड़े सभी महानुभावों की उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मेलन के दौरान समाज से जुड़े सेवा भाव रखने वाले सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। चाहे वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, धर्म, संगठन या जनकल्याण के क्षेत्र में कार्यरत हों। यह सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कार का सम्मान था। कार्यक्रम में स्वागत, वंदन, सम्मान, उद्बोधन व सामूहिक सहभागिता के साथ हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। हनुमान सेवा समिति, गिरजापुर मंडल के सभी स्वयंसेवक व कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम, सेवा भाव और संगठन शक्ति का परिचय देते हुए इस भव्य आयोजन को पूर्णता तक पहुंचाया।
<
