![]()
.
दीपावली के शुभ अवसर पर अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर दीपों, पुष्पों और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठा। कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और सृजनशीलता का अद्भुत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। छात्राओं ने थीम आधारित रंगोलियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और लोकजीवन की सुंदर झलक प्रस्तुत की। लाल किले पर तिरंगा और सैनिकों की सलामी दर्शाती रंगोली मुख्य आकर्षण रही, जबकि छत्तीसगढ़ी परिधान में सजी महिलाओं की कलाकृति ने स्थानीय संस्कृति को जीवंत किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह, विद्यालय डायरेक्टर निसार खान, नीरज गुप्ता, अंकित अग्रवाल व प्राचार्य शशि भूषण राय सहित अतिथियों ने छात्राओं की प्रशंसा की। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
<
