Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A fire broke out in a moving Thar; two people saved their lives by jumping. | चलती थार में लगी आग,कूदकर दो लोगों ने बचाई जान: बिलासपुर के अग्रसेन चौक पर हुआ हादसा, घंटेभर रुका ट्रैफिक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

A fire broke out in a moving Thar; two people saved their lives by jumping. | चलती थार में लगी आग,कूदकर दो लोगों ने बचाई जान: बिलासपुर के अग्रसेन चौक पर हुआ हादसा, घंटेभर रुका ट्रैफिक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 371 1760717046
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के अग्रसेन चौक पर चलती थार कार में आग लगी

बिलासपुर के अग्रसेन चौक पर चलती थार कार में अचानक आग लग गई। कार में बैठे दो लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिवाली की भीड़भाड़ के बीच हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

.

सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब घंटेभर ट्रैफिक भी रुक गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

पहले ​देखिए थार में लगी आग की तस्वीरें

अग्रसेन चौक पर जलती थार कार की आग बुझाते दमकल कर्मी

अग्रसेन चौक पर जलती थार कार की आग बुझाते दमकल कर्मी

थार में आग लगने के बाद मौके पर जुटी भीड़

थार में आग लगने के बाद मौके पर जुटी भीड़

कार में आग लगने के बाद अग्रसेन चौक पर रुक गया ट्रैफिक

कार में आग लगने के बाद अग्रसेन चौक पर रुक गया ट्रैफिक

कार से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर अभय लहरे अपने दोस्त के साथ शुक्रवार की शाम रेलवे क्षेत्र में मिठाई बांटकर घर लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी अग्रसेन चौक की ओर से गुजर रही थी। तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के बोनट से पहले धुआं निकला और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। दिवाली की वजह से इलाके में भीड़ थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कार में आग लगने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

कार में आग लगने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

कार में सवार दोनों ने कूदकर बचाई जान

कार में सवार अभय लहरे और उनका दोस्त आग लगते ही समय रहते गाड़ी से कूद गए और अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते गाड़ी में स्पार्क हुआ, जिससे आग भड़की।

शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में लगी आग

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक करीब घंटेभर रुका रहा। शुरुआती जांच में गाड़ी में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।

इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073940
Views Today : 245
Views Last 7 days : 1818
Views Last 30 days : 6483
Total views : 98282
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.