Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A bear climbed a 30-foot high shed in pursuit of honey. | शहद के लालच में 30-फुट ऊंचे शेड पर चढ़ा भालू: पेंड्रा में 22 घंटे बाद सुरक्षित उतरा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू – Gaurela News
Breaking News

A bear climbed a 30-foot high shed in pursuit of honey. | शहद के लालच में 30-फुट ऊंचे शेड पर चढ़ा भालू: पेंड्रा में 22 घंटे बाद सुरक्षित उतरा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू – Gaurela News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 23t123742110 1766473586
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के धनपुर स्थित श्री साईं राइस मिल में एक भालू को 22 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। शहद के लालच में भालू 30 फुट ऊंचे टिन शेड पर चढ़ गया था, जहां से उसे वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक नीचे उतारा।

.

यह घटना 20 दिसंबर की देर रात हुई, जब एक भालू मधुमक्खियों के छत्तों से शहद चखने के लिए मिल के 30 फुट ऊंचे टिन शेड पर चढ़ गया। अगली सुबह, मिल कर्मचारियों ने उसे देखा तो परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

a5a0ec5a e538 4296 9d48 6bee6c833062 1766388488469
bf5afc72 51f3 4365 9ad3 57a4c36c7ffb 1766388488470
af08351a 410b 45f5 b8ec a7f6266fcc6f 1766388488467

वन विभाग की कोशिश से भालू सुरक्षित नीचे उतरा

सूचना मिलते ही मरवाही वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग ने भालू को बिना चोट पहुंचाए लकड़ी की सीढ़ी लगाई और आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर शांत वातावरण सुनिश्चित किया। कुछ घंटों के प्रयास के बाद, भालू सीढ़ी के बजाय उसी लोहे के एंगल के सहारे धीरे-धीरे नीचे उतरा, जिससे वह ऊपर चढ़ा था।

0119d199 6a47 4d10 b969 11f16a4452f2 1766388488468

मरवाही में भालू का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

भालू सुरक्षित रूप से नीचे उतरकर जंगल की ओर भाग गया। डीएफओ मरवाही, ग्रीष्मी चांद ने इस सफल रेस्क्यू की पुष्टि करते हुए बताया कि भालू पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने मरवाही वन क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।

वन विभाग ने लोगों से यह भी अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर शोर न मचाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075281
Views Today : 37
Views Last 7 days : 2223
Views Last 30 days : 9882
Total views : 104304
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.