Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A 7-foot python was found in Korba police lines. | कोरबा पुलिस लाइन में 7 फीट का अजगर मिला: बच्चों के खेलने की जगह छिपा था, स्नेक कैचर टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – Korba News
Breaking News

A 7-foot python was found in Korba police lines. | कोरबा पुलिस लाइन में 7 फीट का अजगर मिला: बच्चों के खेलने की जगह छिपा था, स्नेक कैचर टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – Korba News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d2e6d639 bb0b 4430 90c2 16c8c27a2593 1762152283653
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले के पुलिस लाइन में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों के खेलने की जगह के पास एक 7 फीट लंबा अजगर देखा गया। यह अजगर लकड़ी के ढेर में छिपा हुआ था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इसे जंगल में छोड़ना आवश्यक समझा गया।

.

आरक्षक सुरेश कुमार ने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी। सारथी ने कुछ ही देर में पुलिस लाइन की नई बिल्डिंग पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

6fe4da13 e077 4a74 a475 d396afc74c2a 1762152283654

स्नेक कैचर ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया

सबसे पहले बच्चों को उस स्थान से दूर हटाया गया। इसके बाद, जितेंद्र सारथी ने बड़ी सावधानी से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर एक थैले में डाला। इस दौरान, पुलिस लाइन के निवासी अपनी बालकनी से इस रेस्क्यू ऑपरेशन को उत्सुकता से देख रहे थे।

7ae6d3bf 08a9 4df5 a7ea 8549dcdf018d 1762152283654

रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। आरक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मी परिवार सहित रहते हैं और बच्चे अक्सर नीचे खेलते हैं। जिस जगह अजगर कुंडली मारकर बैठा था, बच्चे वहीं छिपने गए थे, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

ab03a9cf 2c61 44f4 ae0e f385c36a1006 1762152283654

स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि अजगर काटता नहीं है, लेकिन यदि यह किसी को जकड़ ले तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने इसे एक खतरनाक और फुर्तीला अजगर बताया।

पुलिस लाइन के आसपास जंगल और नर्सरी होने के कारण सांप निकलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। जितेंद्र सारथी ने यह भी बताया कि उनकी टीम कोरबा जिले के बालको, दर्री, एनटीपीसी, छुरी, कटघोरा सहित कई अन्य क्षेत्रों में जीवों को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.