छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज नगर में एक 10 साल के बच्चे ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग पांचवीं कक्षा में पढ़ता था और घटना से कुछ समय पहले तक वह अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। यह घटना शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई, जब उसके
.
जानिए पूरी घटना
यह घटना रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 की है। जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज नगर वार्ड क्रमांक 4 निवासी भारत जसवंत रवि के 10 साल के बेटे हार्दिक रवि ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच हार्दिक खेलते-खेलते घर के कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसका भाई उसे देखने गया, तो हार्दिक को फांसी के फंदे पर लटका पाया। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। उस वक्त हार्दिक के माता-पिता घर पर नहीं थे, वे किसी जरूरी काम से बाहर गए थे।
सूचना मिलते ही पिता भारत जसवंत रवि घर पहुंचे और बच्चे को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन तब तक हार्दिक की मौत हो चुकी थी।

परिवार में मातम, मोहल्ले में सन्नाटा
बच्चे की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी शोक की लहर है। लोगों के लिए यह समझना मुश्किल हो रहा है कि एक छोटा बच्चा, जो कुछ देर पहले तक खेल रहा था, उसने ऐसा गंभीर कदम क्यों उठाया।
जांच जारी, पार्षद ने जताया दुख
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद प्रतीक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे चिंताजनक बताया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
<
