Uncategorized
छत्तीसगढ़ की निजी कालोनियों में निकली 25 हजार से ज्यादा गरीबों के आवास की जमीन, प्रदेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में निजी कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी परिवारों के लिए जमीन आरक्षित करने की अभिनव पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। नई दिल्ली में आयोजित विश्व पर्यावास दिवस पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस नीति से बिना सरकारी खर्च 25413 आवासों का निर्माण संभव होगा।



