टॉप न्यूज़

Raipur Jewellery Shop Theft | CCTV Footage Shows Thieves Stealing Gold


रायपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और करीब 20 किलो चांदी, सोने के जेवर समेत कैश लेकर भाग निकले। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस CCTV खंगाल रही है।

यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स को निशाना बनाया है। रात के समय चोरों ने पहले दुकान की दीवार तोड़ी और उसमें सेंध लगाकर गड्ढा बनाया। इसके बाद उसी रास्ते से दुकान के अंदर दाखिल हुए।

चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे।

चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे।

दुकान खोलने पर हुआ चोरी का खुलासा

चोर दुकान में रखे चांदी के जेवर, सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक को सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने फौरन मामले के जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने और वारदात के दौरान उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

रावतपुरा कॉलोनी में स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है।

रावतपुरा कॉलोनी में स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है।

कारोबारी से पूछताछ कर रहे अफसर

शुरुआती जांच में चोरी की वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस दुकान के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

चोरी गए सामान की सही मात्रा और कीमत का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

टिकरापारा पुलिस ने कारोबारी की शिकायत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिकरापारा पुलिस ने कारोबारी की शिकायत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button