टॉप न्यूज़

बस्तर के शिल्प को मिलेगा ग्लोबल बाजार:कलागुड़ी बस्तर आर्ट्स ब्रांड से कारीगरों की आय 2-3 गुना बढ़ाने की तैयारी, परियोजना पर हुआ मंथन




बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने और स्थानीय शिल्पकारों की आय बढ़ाने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। बुधवार को जिला पंचायत बस्तर के सभाकक्ष में स्वदेशी शिल्पकला पुनरुद्धार परियोजना के तहत कार्यशाला और बैठक हुई। इसमें बस्तर के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे शिल्पकार परिवारों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 10-सूत्रीय कार्ययोजना के साथ प्रस्तुत किया गया। इसके तहत पारंपरिक ढोकरा, लौह शिल्प, काष्ठ कला, टेराकोटा, बांस, कौड़ी शिल्प, सीसल कला और आदिवासी वेशभूषा को कलागुड़ी बस्तर आर्ट्स ब्रांड के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की योजना है। कारीगरों की समस्याओं पर खुली चर्चा प्रस्तुतीकरण के बाद हुए संवाद सत्र में शिल्पकारों ने कच्चे माल की उपलब्धता, आधुनिक उपकरणों की कमी, डिजाइन और बाजार से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। इन सुझावों के आधार पर परियोजना का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। योजना के तहत क्लस्टर स्तर पर रॉ मटेरियल बैंक बनाए जाएंगे। इससे कारीगरों को आवश्यक कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। वहीं आधुनिक डिजाइन और कौशल उन्नयन के लिए भारतीय शिल्प एवं डिजाइन संस्थान (आईआईसीडी) जैसे संस्थानों के मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। बस्तर ट्रेसकोड से पता चलेगी उत्पाद की पहचान शिल्पकारों को लगातार उत्पादन के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटेशनल वर्किंग कैपिटल फंड की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। इसके अलावा हस्तशिल्प उत्पादों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए ‘बस्तर ट्रेसकोड’ तकनीक लागू की जाएगी। इससे ग्राहक खरीदे गए उत्पाद की प्रामाणिकता और उससे जुड़े शिल्पकार की जानकारी हासिल कर सकेंगे। पर्यटकों को सामने बनती दिखेंगी कलाकृतियां परियोजना के तहत विशेष लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं बिक्री केंद्र विकसित करने की भी योजना है। यहां पर्यटक और शोधार्थी शिल्पकारों को अपनी आंखों के सामने पारंपरिक कलाकृतियां बनाते देख सकेंगे। साथ ही उन्हें बिचौलियों के बिना सीधे शिल्पकारों से प्रामाणिक हस्तशिल्प खरीदने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षित गाइड्स के माध्यम से इस केंद्र को सांस्कृतिक और शैक्षणिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। परियोजना का लक्ष्य बिचौलियों की भूमिका कम कर शिल्पकारों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाना और उनकी आय में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी करना है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button