नेशनल लोक अदालत के प्रचार के लिए निकाला वाहन
![]()
सूरजपुर| आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली तीसरी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला न्यायालय परिसर सूरजपुर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष थॉमस एक्का ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से मिलने वाली विधिक सुविधाओं और लाभों की जानकारी देगा। इसके जरिए लोगों को लोक अदालत की प्रक्रिया, इसके फायदे तथा आपसी सुलह-समझौते से विवादों के सरल और त्वरित समाधान के बारे में जागरूक किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निराकरण किया जाता है। इससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ समय और धन की बचत होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट आनंद प्रकाश वारियाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल टोपनों, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जीएस मिश्रा मौजूद रहे।
Source link




