टॉप न्यूज़

ग्रामीण मार्ग पर अतिक्रमण का विरोध, कार्रवाई की मांग:रामानुजगंज के कामेश्वरनगर में ग्रामीणों ने सड़क घेरे जाने पर जताया आक्रोश




रामानुजगंज के ग्राम कामेश्वरनगर में ग्रामीण मार्ग पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला पंचायत के पूर्व सभापति रामचंद्र सोनवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विजय (पिता रामदेव) ने तेलीपारा से लोहरापारा होते हुए सिकारी रोड जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। रोजाना सैकड़ों लोग करते हैं उपयोग ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग जल संसाधन विभाग की नहर के किनारे स्थित है और प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग पूर्व जिला पंचायत सभापति रामचंद्र सोनवानी ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने और रास्ता जल्द बहाल करने की मांग की। कार्रवाई नहीं हुई तो बढ़ेगी परेशानी ग्रामीणों ने प्रशासन को मामले की जानकारी देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button