टॉप न्यूज़

खाना नहीं बनाने पर पत्नी पर फावड़े से हमला, मौत:MCB में गंभीर हालत में थी, इलाज के दौरान तोडा दम, आरोपी पति गिरफ्तार




एमसीबी जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धमुड़ी में खाना नहीं बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 52 वर्षीय रंजीत सिंह ने पत्नी लक्ष्मनिया बाई के सिर पर फावड़े से वार किया था। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, घटना 3 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे की है। रंजीत सिंह का अपनी पत्नी लक्ष्मनिया बाई से खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान पास में रखे फावड़े से पत्नी के सिर पर वार कर दिया गया। हमले में लक्ष्मनिया बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले गए, जहां 4 सितंबर की रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। PM रिपोर्ट और गवाहों के बयान से खुलासा पुलिस ने मामले की जांच मिथनु सिंह गोड़ की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के नक्शा-पंचनामा और गवाहों के बयान लिए गए। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी से पूछताछ, फावड़ा जब्त मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। आरोपी रंजीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फावड़ा जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी रंजीत सिंह (52 वर्ष), निवासी ग्राम गिद्धमुड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, प्रधान आरक्षक जितेंद्र मिश्रा, सुरेश गौड़, विश्वनाथ सिंह, हेमंत शर्मा और आरक्षक उदयभान व विनय श्याम की भूमिका रही।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button