टॉप न्यूज़

रायपुर में संपत्ति विवाद में अधेड़ की हत्या:पोते ने दादा पर नुकीली वस्तु से किया हमला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी हिरासत में




रायपुर में संपत्ति विवाद को लेकर दादा और पोते के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी में 20 वर्षीय पोते ने अपने दादा पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दादा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पोते को करीब एक घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान धनेश धीवर (45) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, धनेश का अपने पोते राहुल उर्फ खिलेंद्र धीवर (20) के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर राहुल ने दादा पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में धनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मंदिर हसौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पूरे मामलें का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी आज करेंगे। एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने वारदात के करीब एक घंटे के भीतर आरोपी राहुल उर्फ खिलेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस संपत्ति विवाद की वजह, दोनों के बीच हुए विवाद की पूरी जानकारी और हमले में इस्तेमाल नुकीली वस्तु का पता लगाने में जुटी है। घटना के संबंध में परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button