टॉप न्यूज़

जमीन विवाद में खड़ी धान की फसल पर चला नागर:कोरबा में विरोध पर जान से मारने की धमकी, परिवार ने SP से लगाई गुहार




कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बतरा में जमीन विवाद को लेकर खड़ी धान की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने खेत में हल और ट्रैक्टर चलाकर 3-4 इंच बढ़ चुकी धान की फसल नष्ट कर दी। पीड़ित परिवार ने जमीन की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कोरबा एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। पति के नाम दर्ज है जमीन ग्राम दोदीपारा बतरा निवासी सोनबाई पति फूल सिंह (50) ने शिकायत में बताया कि खसरा नंबर 614/1 और 608/1 की कुल 0.608 हेक्टेयर जमीन उनके पति फूल सिंह के नाम दर्ज है। इसी जमीन पर 1010 किस्म के धान की बुआई की गई थी। पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोग एकजुट होकर हल और ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे और खड़ी फसल पर नागर चलाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप परिवार ने जब फसल नष्ट करने का विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें गांव से बहिष्कृत करने की धमकी दी। सोनबाई ने आरोप लगाया कि मालिक राम और चैतराम उराव ने लाठी लेकर मारने का प्रयास किया और दोबारा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान गाली-गलौज करने का भी आरोप है। पीड़िता के बेटे समार सिंह का कहना है कि जमीन उनके परिवार के नाम होने के बावजूद लगातार परेशान किया जा रहा है। फसल बर्बाद करने के बाद विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। डायल 112 पर सूचना के बाद SP से शिकायत पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी पहले डायल 112 को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई। इसके बाद परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पीड़ित परिवार ने फसल नुकसान, मारपीट के प्रयास, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोपों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button