टॉप न्यूज़
ओवरब्रिज पर गड्ढा: बारिश में नहीं दिखती गहराई, बढ़ा हादसे का खतरा

जांजगीर | चांपा मार्ग पर खोखसा ओवरब्रिज चढ़ते ही सड़क के बीचों-बीच बना यह बड़ा गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है। बारिश का पानी लबालब भरने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे रोजाना राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मुख्य मार्ग होने के बाद भी जिम्मेदार विभाग मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठा रहा, जिससे रात के समय यहां जानलेवा स्थिति बनी हुई है।
Source link




