Bilaspur Railway Station Drinking Water Quality Concerns

बिलासपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिलासपुर जोन (SECR) के स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी की क्वालिटी खराब मिली है। CAG (नियंत्रक-महालेखा परीक्षक) ने देश के 16 रेलवे जोन के 512 रेलवे स्टेशनों की जांच की। रिपोर्ट में बिलासपुर जोन का प्रदर्शन सबसे खराब है।
रिपोर्ट के अनुसार, कई स्टेशनों के पानी में ई.कोलाई बैक्टीरिया मिला है, जो मल-सीवेज से दूषित होने का संकेत है। देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बिलासपुर जोन के कई स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए पीने का पानी, टॉयलेट, बैठने की जगह, प्लेटफॉर्म पर छत और दिव्यांग यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।

बिलासपुर जोन के स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी की क्वालिटी खराब मिली है।
रेलवे स्टेशनों के पानी से डायरिया और फूड पॉइजनिंग का खतरा
CAG ने चयनित स्टेशनों पर पेयजल सुविधा और निर्धारित मानकों की जांच की। इसमें पानी की उपलब्धता, क्वीलिटी और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को जांच के दायरे में रखा गया।
जांच के दौरान कुछ स्टेशनों पर पानी में क्लोरीन का स्तर निर्धारित मानकों से कम या ज्यादा पाया गया। वहीं, कई स्टेशनों के पानी के नमूनों में ई. कोलाई और टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया भी मिले। इससे यात्रियों के बीमार पड़ने, डायरिया और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

16 जोन में SECR का कमी स्कोर सबसे ज्यादा
CAG ने पेयजल व्यवस्था में कमियों के आधार पर हर रेलवे जोन का Deficiency Score तैयार किया। इसमें स्कोर जितना कम होता है, व्यवस्था को उतना ही बेहतर माना जाता है। पेयजल से जुड़े मानकों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) का कमी स्कोर 93.35 रहा, जो सभी 16 जोन में सबसे अधिक है।
इसके चलते SECR इस श्रेणी में सबसे निचले पायदान पर रहा। वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे का कमी स्कोर 17.53 रहा, जो 16 जोन में सबसे कम है। CAG की रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में दक्षिण मध्य रेलवे की पेयजल व्यवस्था सबसे बेहतर रही।

खराब पानी पीने से यात्रियों को डायरिया और फूड पॉइजनिंग हो सकता है।
न्यूनतम यात्री सुविधाओं में बिलासपुर जोन 16वें स्थान पर
रिपोर्ट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के लिए एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के मामले में SECR ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में जोन का डिफिशिएंसी स्कोर 20.97 रहा। इस स्कोर में कमी जितनी कम होती है, सुविधाओं की स्थिति उतनी बेहतर मानी जाती है।

CAG की रिपोर्ट में बिलासपुर जोन का प्रदर्शन देश के 16 रेलवे जोन में सबसे खराब रहा है।
दिव्यांग सुविधाओं में SECR का प्रदर्शन बेहतर
रिपोर्ट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के लिए एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के मामले में SECR ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में जोन का कमी स्कोर 20.97 रहा।
इससे स्पष्ट है कि सामान्य यात्री सुविधाओं और पेयजल व्यवस्था में कमियां सामने आने के बावजूद दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है।

यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का भी आकलन किया गया।
16 रेलवे जोन के 512 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की जांच
रेलवे से जुड़ी इस रिपोर्ट में देश के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल और अन्य न्यूनतम यात्री सुविधाओं का आकलन किया गया। जांच के दौरान तय मानकों के मुकाबले मिली कमियों के आधार पर अलग-अलग जोन का कमी स्कोर तैयार किया गया।
जानिए क्या है डिफिशिएंसी (कमी) स्कोर का मतलब
कमी स्कोर जितना कम होगा, व्यवस्था उतनी बेहतर मानी जाएगी। वहीं, ज्यादा स्कोर का मतलब है कि तय मानकों के मुकाबले कमियां अधिक हैं। इसी आकलन में पेयजल गुणवत्ता से जुड़े मानकों पर SECR का कमी स्कोर 93.35 रहा, जो 16 रेलवे जोन में सबसे अधिक था।

रेलवे का दावा- अब सुधार पर होगा काम
CAG की रिपोर्ट के बाद रेलवे ने अब पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने का दावा किया है। सीपीआरओ (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) शेख समी उर रहमान ने बताया कि सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद रेल मंत्री लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
वहीं, बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों में बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। इसमें वाटर कूलर समेत टैंक-टू-टैप जल फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाए जाने की योजना है।
इसके अलावा पानी की टंकियों की नियमित सफाई, रखरखाव और पानी की गुणवत्ता की लगातार जांच की जाएगी।


…………………
रेलवे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान

25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द है।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर बदले रूट से चलेगी, जबकि 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में काम होगा। पढ़ें पूरी खबर…





