टॉप न्यूज़

आटो चालक ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़,खिलाड़ियों ने पीटा:पीजी कॉलेज मैदान लेकर पहुंचा था छात्रा को, पुलिस ने हिरासत में लिया




सोमवार शाम ट्यूशन से अकेली लौट रही छात्रा के साथ शराब के नशे में धुत आटो चालक ने गलत नीयत से छेड़छाड़ की। आटो में वह छात्रा को पीजी कॉलेज मैदान लेकर पहुंच गया। छात्रा का शोर सुनकर ताइक्वांडो खिलाड़ी मौके पर पहुंचे और आटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक को पुलिस को सौंप दिया गया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर की 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए कलेक्टोरेट चौक के पास आई थी। शाम को वह घर वापस जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आटो लेकर वहां पहुंचे युवक ने आश्वस्त किया कि वह उसे गांधीनगर पहुंचा देगा। कॉलेज मैदान में पहुंच की छेड़छाड़ आटो का चालक बनारस रोड से पीजी कॉलेज मैदान में आटो लेकर घुस गया। वहां उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। आटो चालक की हरकत से सहमी छात्रा ने शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ दूर मौजूद ताइक्वांडो के खिलाड़ी मौके पर पहंुचे। खिलाड़ियों को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने आटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। आटो चालक नशे की हालत में था। युवकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आटो चालक को हिरासत में लिया है। युवक का आटो जब्त कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर छात्रा को सौंप दिया। वह सुरक्षित अपने घर पहंुच गई है। बताया गया है बारिश के कारण छात्रा को कुछ देर हो गई थी, जिसके बाद उसने अकेले आटो में जाने का निर्णय लिया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button