टॉप न्यूज़

रामानुजगंज में जातिगत गाली देकर धमकाने का आरोप:सड़क काम के बदले मांगा था कमीशन, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार




रामानुजगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को जातिगत गाली-गलौज करने, कमीशन मांगने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया। मामला 23 जुलाई 2026 का है। पीड़िता ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी कि आरोपी अली हुसैन ने उसे आदिवासी जानते हुए सार्वजनिक जगह पर जातिगत गालियां दीं। शिकायत के मुताबिक, अली हुसैन ने सड़क मुरमीकरण के काम के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। कमीशन नहीं देने पर उसने रौब दिखाते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 308(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द)(थ) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने 40 वर्षीय अली हुसैन निवासी ग्राम चंद्रनगर, चौकी तातापानी, थाना रामानुजगंज को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल वारंट जारी हुआ, जिसके बाद उसे जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button