टॉप न्यूज़

चिरमिरी-खड़गवां में स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा:बोले- तिरंगा एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक, छात्राओं को साइकिल बांटी, बच्चों का कराया अन्नप्राशन




‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत चिरमिरी और खड़गवां में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, स्कूली छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में पैदल चले। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। छात्राओं को बांटी निःशुल्क साइकिलें जनपद ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से स्कूल आने वाली छात्राओं के लिए साइकिल शिक्षा की राह आसान करेगी। इससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। मंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मंत्री ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित अन्नप्राशन संस्कार में भी श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने नन्हे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ‘तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक’ सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, त्याग, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता-अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद जायसवाल, धनंजय पांडे और अरुणोदय पांडे सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button