टॉप न्यूज़

60 ग्राम सोना चुराने वाला कारीगर गिरफ्तार:7 महीने पहले रायपुर में की थी वारदात, राजस्थान में छिपकर रह रहा था; पुलिस ने पकड़ा




रायपुर में सोने के आभूषण बनाने वाले कारीगर ने दुकान से 60 ग्राम कच्चा सोना चोरी कर लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और राजस्थान में ठिकाना बदलकर रह रहा था। पुलिस ने करीब 7 महीने बाद उसे जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम कच्चा सोना और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी का नाम राजू डोलाई बताया है। यह मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र के नयापारा शंकर चौक का है। जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, नंदकिशोर सोनी की एलजी डाई कटिंग की दुकान है। यहां सोने के आभूषण बनाने के लिए राजू डोलाई कारीगर के तौर पर काम करता था। 11 जनवरी 2026 को नंदकिशोर ने राजू को आभूषण बनाने के लिए 60 ग्राम कच्चा सोना दिया था। इसकी कीमत करीब 7.80 लाख रुपए थी। राजू ने सोना दुकान की कारीगर आलमारी में रख दिया था। इसके बाद राजू अचानक काम पर आना बंद हो गया। उसके निवास पर भी पता करने पर वह नहीं मिला। 15 जनवरी को दुकान की आलमारी चेक की गई तो उसमें रखा 60 ग्राम सोना गायब था। इसके बाद नंदकिशोर ने गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी जांच से जोधपुर में मिला लोकेशन लंबित संपत्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने शिकायतकर्ता से दोबारा पूछताछ की। इसके साथ ही तकनीकी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। इससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। जोधपुर से पकड़ा गया चोरी का आरोपी जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन राजस्थान के जोधपुर में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और निगरानी के बाद आरोपी राजू डोलाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने उसके पास से 40 ग्राम कच्चा सोना और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अब बाकी 20 ग्राम सोने और इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने की भी जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button