टॉप न्यूज़

10 साल बाद रायपुर आएंगे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु:स्वागत में जुट सकती है बड़ी भीड़, आमानाका मस्जिद के उद्घाटन की भी संभावना




दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार, 10 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे। वे मुंबई से उड़ान के जरिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब 10 साल बाद उनके रायपुर आगमन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। उनके स्वागत के लिए हजारों समाजजन कम्युनिटी सेंटर में जुटेंगे। रायपुर प्रवास के दौरान सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन समाज के सदस्यों से मुलाकात और संवाद करेंगे। इस दौरान वे आस्था, सामाजिक जिम्मेदारी और समाज व राष्ट्र की सेवा से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उनके प्रवास के दौरान आमानाका में नवनिर्मित मस्जिद के उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। परिवारों में उत्साह, बच्चों और युवाओं को मिलेगा मिलने का मौका रायपुर दाऊदी बोहरा समाज के मीडिया समन्वयक इदरीस हैदरी ने बताया कि पिछले करीब एक दशक में यह पहली बार है, जब सैयदना साहब रायपुर आ रहे हैं। ऐसे में समाज के परिवारों में विशेष उत्साह है। बच्चों और युवाओं के लिए अपने धर्मगुरु से शहर में सीधे मिलने का यह खास अवसर होगा। देश-विदेश में समाज के लोगों से करते हैं संवाद सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भारत के साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से नियमित रूप से संवाद करते हैं। अपनी यात्राओं के दौरान वे शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, आर्थिक सशक्तीकरण और समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। उनके प्रवास को समाज के लोगों के लिए मार्गदर्शन और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला माना जाता है। रायपुर में 400 से ज्यादा बोहरा परिवार रायपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय के 400 से अधिक परिवार रहते हैं। समाज के लोग हार्डवेयर, कृषि उपकरण, प्रिंटिंग, कपड़ा कारोबार सहित अलग-अलग व्यवसायों से जुड़े हैं। करीब 10 साल बाद धर्मगुरु के रायपुर आगमन को लेकर समाज में तैयारियां तेज हैं। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समाजजन के पहुंचने की उम्मीद है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button