टॉप न्यूज़

रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा:इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक यातायात रहेगा प्रभावित, ट्रैफिक से बचने करें डायवर्ट रूट का इस्तेमाल




राजधानी में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 10 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की व्यवस्था की है। यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के चलते संबंधित मार्गों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों से यात्रा मार्ग पर जाने से बचने और जरूरत पड़ने पर निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से निकलकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान इन मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। इन डायवर्ट रूट से निकलें बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस: परिक्रमा पथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग। शास्त्री चौक से महिला थाना: बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → ओसीएम चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी मार्ग। कालीबाड़ी से कोतवाली चौक: कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → ओसीएम चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक। कोतवाली से कालीबाड़ी और सदर बाजार से बूढ़ापारा: सदर बाजार → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट। यहां कर सकेंगे पार्किंग तिरंगा यात्रा में शामिल होने वालों के लिए बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब की ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहन पार्क करने के बाद लोग पैदल इंडोर स्टेडियम पहुंच सकेंगे। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान धैर्य और सावधानी से वाहन चलाएं। मौके पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक जाम से बचने के लिए पहले से अपने मार्ग की योजना बनाएं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button