टॉप न्यूज़
नारायणपुर-कोंडागांव हाईवे पर कीचड़ में फंसा ओवरलोड ट्रक, 8 घंटे तक लगा रहा ट्रैफिक जाम

बेनूर| नारायणपुर-कोंडागांव मेन रोड पर छेरीबेड़ा नदी के पास पुलिया पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। माइंस से आ रहा एक ओवरलोड ट्रक रपटे के पास जमा कीचड़ में फंस गया। इसके बाद इस व्यस्त हाईवे पर आवागमन करीब 8 घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। रपटा पुलिया के दोनों छोर पर लोहे और माइंस के ट्रक, यात्री बसें, निजी चार पहिया वाहन रुक गए। किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। मुख्य मार्ग पर चक्काजाम जैसे हालात बन गए। घटना की सूचना मिलते ही बेनूर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्रेन बुलाई। भारी चैन वाली जेसीबी भी मंगाई। कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ में धंसे माइंस ट्रक को खींचकर बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस बल ने जाम में फंसे वाहनों को एक-एक कर रवाना किया। 8 घंटे बाद नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग पर यातायात पूरी तरह बहाल हुआ।
Source link




