टॉप न्यूज़

सेजेस स्कूल में बच्चों को पॉक्सो, 1098 की जानकारी दी



बलरामपुर | स्कूलों में बच्चों, किशोरों को अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जिम्मेदारी के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रामचंद्रपुर में छात्र-छात्राओं, बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधान बताए। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता समझाई। गुड टच, बैड टच की पहचान कराई। व्यक्तिगत सुरक्षा के तरीके बताए। किसी भी अनुचित घटना की जानकारी तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों, संबंधित विभाग को देने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर भी बात हुई। स्वच्छता, लैंगिक समानता, नशामुक्ति पर जानकारी दी गई। बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति रोकने के उपाय बताए गए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य समझाए गए। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों को उनके अधिकार, कानूनी संरक्षण, जिम्मेदार नागरिक के रूप में भूमिका बताई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए गए। सरल भाषा में जरूरी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से सुरक्षित, जागरूक, जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button