टॉप न्यूज़

रामानुजगंज में अंतर्राज्यीय हाथी दांत तस्कर गिरोह का भंडाफोड़:वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाथी के जबड़े सहित 3 दांत किए जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार




रामानुजगंज में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हाथी दांत तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम ने रामानुजगंज स्थित एक धर्मशाला में छापेमारी कर हाथी के जबड़े सहित तीन हाथी दांत बरामद किए हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वनपरिक्षेत्राधिकारी कार्यालय रामानुजगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर संगठित वन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धर्मशाला के रूम से की जा रही थी तस्करी की तैयारी इसी अभियान के तहत 3 अगस्त को वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (भोपाल), राज्य उड़नदस्ता दल रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि रामानुजगंज स्थित कन्हर नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला के रूम नंबर-205 में हाथी दांत की अवैध तस्करी की तैयारी की जा रही है। धर्मशाला में दबिश, बैग से मिले हाथी के जबड़े और दांत सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने धर्मशाला में छापा मारा। तलाशी के दौरान एक बैग से हाथी का जबड़ा और तीन हाथी दांत बरामद किए गए। मौके पर मौजूद तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। झारखंड और रामानुजगंज के आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार विश्वकर्मा (42) निवासी नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता (49) और सतेन्द्र कुमार रजक (50) निवासी रामानुजगंज के रूप में हुई है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51 और 52 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 का संरक्षित वन्यजीव है, इसलिए इस मामले को गंभीर वन अपराध माना गया है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21972/11 दर्ज करने के बाद आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामानुजगंज के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वन विभाग ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और हाथी दांत तस्करी से जुड़े पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button