टॉप न्यूज़

एमसीबी के जनकपुर-पार्क क्षेत्र में हाथियों का आतंक:हाथियों के झुंड ने मकान और फसलों को पहुंचाया नुकसान; युवक ने भागकर बचाई जान, बाइक तोड़ी




एमसीबी जिले के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के जनकपुर पार्क क्षेत्र में 12 जंगली हाथियों का दल लगातार घूम रहा है। हाथियों ने ग्राम ढाब में एक मकान को नुकसान पहुंचाया है और कई किसानों की फसलें भी रौंद दी हैं। वहीं, एक युवक का सामना हाथियों के झुंड से हो गया, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, उसकी मोटरसाइकिल हाथियों ने तोड़ दी। जानकारी के मुताबिक, हाथियों का यह दल पिछले करीब दो महीने से इलाके में घूम रहा है। 30 जुलाई के बाद से हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही है। ग्राम ढाब में विशाले सिंह के मकान को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा कई किसानों के खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई। हाथियों के झुंड से बाल-बाल बचा युवक एक अन्य घटना में च्यूल और ढाब के बीच समार लोटन जंगल के पास सुनील नाम का युवक अचानक हाथियों के झुंड के सामने आ गया। खतरा देखकर वह तुरंत वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाई, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल वहीं छूट गई, जिसे हाथियों ने नुकसान पहुंचा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर सुरक्षित भेजा गया। पार्क परिक्षेत्र अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 12 हाथियों का दल करीब दो महीने से क्षेत्र में मौजूद है। हाथी सुबह और शाम के समय जंगल से निकलकर गांवों और रास्तों की ओर आ जाते हैं। विभाग की टीम नुकसान का सर्वे कर रही है और नियमानुसार प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के पास न जाएं और उन्हें परेशान न करें। किसी भी तरह की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button