टॉप न्यूज़

रायपुर नगर निगम में अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी:आयुक्त संबित मिश्रा ने जारी किए नए प्रभार आदेश




रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां लागू कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान कार्यों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र शाखा) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके मौजूदा दायित्वों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त और जोन क्रमांक-2 के चेक संबंधी कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके वर्तमान कार्यों के साथ जनसूचना अधिकारी (PIO) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन और विभागीय कामकाज में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। प्रभारी अपर आयुक्त कृष्णा खटीक हुईं सेवानिवृत्त इधर, नगर निगम मुख्यालय में प्रभारी अपर आयुक्त कृष्णा खटीक के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। आयुक्त ने उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और सेवाओं की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, प्रभारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय समेत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कृष्णा खटीक के कार्यकाल को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें विदाई दी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button