टॉप न्यूज़

IPS जितेंद्र यादव ने कबीरधाम SP का पदभार संभाला:बोले- त्वरित पुलिसिंग, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश




IPS जितेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार (28 जुलाई) को कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का पदभार ग्रहण कर लिया। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के आदेश के बाद उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वे बीजापुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और अमित पटेल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह, बोडला एसडीओपी अखिलेश कौशिक समेत अन्य राजपत्रित अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यालय की शाखाओं का लिया जायजा पदभार संभालने के बाद एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी कोतवाली, नक्सल सेल, साइबर सेल और पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ये रहेंगी नई एसपी की प्राथमिकताएं पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी यादव ने कहा कि आम जनता को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था में सुधार को प्रमुख लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देकर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा। ईमानदारी और टीमवर्क पर दिया जोर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का सबसे बड़ा उद्देश्य जनता का विश्वास जीतना और उसे बनाए रखना होना चाहिए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button