टॉप न्यूज़

बंदूक टेबल पर रखकर कराए जमीन के कागजों पर दस्तखत:दुर्ग के प्रॉपर्टी डीलर पर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप; परिवार को भी धमकाया




दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जमीन पर कब्जा करने, जबरन दस्तावेजों पर दस्तखत कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मालवीय नगर निवासी प्रविंदर सिंह चाने ने बताया कि डिपरापारा वार्ड-9 निवासी प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह ने साल 2017-18 से सिकोला बायपास स्थित अंजनी मैरिज पैलेस परिसर और आसपास की जमीन पर कब्जा कर रखा है। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पटवारी से संपर्क करने का प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी के डर की वजह से कोई खरीदार जमीन खरीदने आगे नहीं आया, जिससे मजबूरी में उन्हें वही जमीन आरोपी को बेचनी पड़ी। बंदूक दिखाकर कराए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाकर सामने लाइसेंसी बंदूक रखी और डराकर रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। उनका कहना है कि सौदा तय होने के बाद भी पूरी रकम नहीं दी गई। पैसे मांगने पर कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने पहले उनकी पत्नी नम्रता चाने के नाम से हुई एक रजिस्ट्री पर भी आपत्ति लगाई थी। साथ ही बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर जमीन बेचने का दबाव बनाया और धारा 338 के मामले में जेल भेजने की धमकी दी। व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट बनाया सबूत प्रविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर खसरा नंबर 290 की जमीन की रजिस्ट्री फर्जी व्यक्ति के नाम होने का दावा किया और उनकी पत्नी को भी मामले में फंसाने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने संदेश डिलीट कर दिया, लेकिन उससे पहले उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी और उसके लोग लगातार उन्हें और उनके परिवार को डराने का प्रयास कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर उन पर नजर रखी जाती है और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button