टॉप न्यूज़

जांजगीर-चांपा में युवक ने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी:भैंसों गांव की घटना, रात में घर से निकला था युवक, पुलिस जांच में जुटी




जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसो में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंकज प्रजापति (39) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पामगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने सूचना दी थी कि पंकज प्रजापति ने घर की छत से लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने बताई पूरी घटना मृतक के छोटे भाई बसंत प्रजापति ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी को भाभी का फोन आया कि पंकज घर से बाहर निकले हैं और काफी देर से वापस नहीं लौटे हैं। इसके बाद पूरा परिवार उनकी तलाश में जुट गया। खोजबीन के दौरान जब घर की छत पर पहुंचे तो देखा कि पंकज नीम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटके हुए थे। शुरुआती जांच में सामने आया पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। साथ ही वह शराब और अन्य नशे का आदी था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच जारी पामगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button