टॉप न्यूज़

डेम में डूबी पत्नी,पति के खिलाफ प्रताड़ना की FIR:दूसरी युवती से था पति का प्रेम संबंध, तलाक देने के लिए कर रहा था प्रताड़ित




सरगुजा जिले में 24 वर्षीय विवाहिता की घुनघुट्टा डेम में डूबने से मौत होने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का FIR दर्ज किया है। जांच में पता चला कि पति का प्रेम संबंध दूसरी युवती से था और पति उसे तलाक देने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। विवाद के कारण विवाहिता ने डेम में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतीपुर निवासी शिवकुमारी पैकरा (24 वर्ष) 11 अप्रैल 2026 को लिबरा में स्थित घुनघुट्टा डेम में कूद गई थी। उसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले मंे पुलिस ने मर्ग कायम किया था। परिजनों ने बताया पति मांग रहा था तलाक
पुलिस ने मामले में मृतका के भाई, मां बहन, जीजा एवं अन्य लोगों का बयान दर्ज किया। बयान मे ंपता चला कि शिवकुमारी ने उसके पति डेकानंद पैकरा का किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग था। जिसके कारण वह पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर तलाक देने का दबाव बना रहा था। शिवकुमारी ने इसकी जानकारी अपनी बहन, मां एवं परिजनों को दी थी। परिजनों ने डेकानंद पैकरा को समझाइश भी दी थी, इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। परिजनांे ने आरोप लगाया कि पति द्वारा तलाक देने के लिए प्रताड़ित करने से तंग आकर शिवकुमारी ने लिबरा घुनघुटटा डेम के गहरे पानी में छलांग लगा दी थी। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डेकानंद सिंह के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button