टॉप न्यूज़

अतिथि शिक्षकों का 23 दिन का आंदोलन स्थगित:5 सितंबर तक मांगों पर निर्णय का अल्टीमेटम, नहीं तो 6 सितंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी




दुर्ग में पिछले 23 दिनों से चल रहा अतिथि शिक्षकों का आंदोलन शुक्रवार (24 जुलाई) को 24वें दिन औपचारिक रूप से स्थगित कर दिया गया। हालांकि अतिथि शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। सरकार को 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) तक का अंतिम समय दिया गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 6 सितंबर से प्रदेशभर में फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघ की प्रतिनिधि अर्चना सिंह ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देश पर पदाधिकारी शिक्षा सचिव से मिले। 22 जुलाई को हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों की मांगों पर चर्चा हुई। सरकार ने तत्काल संविलियन संभव नहीं होने की बात कही, लेकिन त्वरित मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। इसी आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी संघ ने आरोप लगाया कि आंदोलन समाप्त करने की घोषणा से पहले ही पुलिस ने कई पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। अर्चना सिंह ने कहा कि महिला पदाधिकारी तुलसी मैडम को जबरन ले जाने का वीडियो भी सामने आया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी शिक्षकों को रोकने की शिकायत मिली, जिससे आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ गई। 13 शिक्षकों की गिरफ्तारी का आरोप संघ का दावा है कि पुलिस ने 13 अतिथि शिक्षकों को गिरफ्तार कर उनसे बॉन्ड भरवाया। आरोप है कि बॉन्ड में छह महीने के भीतर दोबारा आंदोलन करने पर एक लाख रुपये जुर्माने की शर्त लिखवाई गई। संघ ने कहा कि यह दबाव में कराया गया। जल्द स्कूल लौटेंगे शिक्षक संघ ने बताया कि अधिकांश अतिथि शिक्षक शनिवार या सोमवार तक अपने-अपने स्कूलों में कार्यभार संभाल लेंगे। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग पहले ही 27 जुलाई तक स्कूल लौटने का अल्टीमेटम जारी कर चुका है। विभाग ने तय समय तक वापस नहीं लौटने पर सेवा समाप्त करने और वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग अतिथि शिक्षक संघ का कहना है कि प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक वर्षों से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक सेवा सुरक्षा, समान वेतन और स्थायी नीति का लाभ नहीं मिला है। संघ ने कहा कि यदि 5 सितंबर तक ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 6 सितंबर से आंदोलन का नया चरण शुरू किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button