कोरबा के उरगा-हाटी मार्ग पर हादसा, दो युवकों की मौत:तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे, चालक फरार

![]()
कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास उरगा-हाटी मार्ग पर गुरुवार (23 जुलाई) को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान चचिया दर्रीपार निवासी राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार काफी अधिक थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और करतला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रथ यात्रा की खुशियां मातम में बदलीं घटना ऐसे समय हुई जब चचिया गांव में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर उत्सव और मेले का माहौल था। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
Source link




