टॉप न्यूज़

स्मार्ट मीटर हटाने कांग्रेस के अभियान का दूसरा दिन:महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के विरोध में घर-घर बांटे आवेदन पत्र




महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान का आज दूसरा दिन है। आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र भी वितरित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अभियान के दौरान लोगों से आवेदन भरकर इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गई। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और वहां विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्मार्ट मीटर योजना को लेकर सरकार सतर्क है, जबकि छत्तीसगढ़ में लोगों की आपत्तियों के बावजूद इसे लागू किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों पर आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन को और तेज करेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button