Uncategorized

जशपुर में ठेकेदार अभय सोनी के कार्यालय पर जीएसटी टीम का छापा, आफिस और घर सील

जशपुरनगर शहर के मधुबनटोली के रहवासी ठेकेदार अभय सोनी के कार्यालय में मंगलवार को जीएसटी की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने अभय कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े खरीदी, वर्क आर्डर व टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला।

कार्रवाई के दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी के आफिस और घर को सील कर दिया गया था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई का विवरण प्राप्त नहीं हो सका है।

सूत्रों के अनुसार जीएसटी की टीम दोपहर को ठेकेदार अभय सोनी के कार्यालय में दबिश देने पहुंची और शाम तक दस्तावेजों को खंगालती रही।

जीएसटी टीम की इस कार्रवाई से शहर सहित जिले के ठेकेदार और व्यवसायी सशंकित नजर आ रहे हैं। जीएसटी की टीम इससे पहले भी शहर में इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है।

दावा किया जा रहा है कि टैक्स में गड़बड़ी की पुख्ता सूचना व जानकारी एकत्र करने के बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button