टॉप न्यूज़

Raigarh Road Accident | Bike Car Collision CCTV Footage


कर की टक्कर से बाइक सवार तीनों हवा में उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सामने आया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए धरमजय

.

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खम्हार के खम्हार चौक पर रविवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम बिहामाटी के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चौक स्थित होटल की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान धरमजयगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार 3 युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे में बाइक सवार 3 युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।

CCTV में कैद हुआ हादसा

टक्कर इतनी भीषण थी कि, तीनों युवक बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरे। हादसे का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में टक्कर के बाद तीनों युवकों को हवा में उछलकर गिरते देखा जा सकता है।

तीनों की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत इलाज के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल घायलों की पहचान और वे कहां जा रहे थे, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

खम्हार चौक पहले भी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है। 30 अक्टूबर 2025 को इसी स्थान पर तेज रफ्तार कार ने बाइक और सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें कार सवार तीन लोग हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार होते दिखाई दिए थे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button