टॉप न्यूज़

10वीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया:शादी का झांसा देकर शोषण, आरोपी युवक ने बाद में किया इनकार




कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। छात्रा ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करतला थाना क्षेत्र के कोलगा इलाके की 10वीं कक्षा की छात्रा को प्रसव पीड़ा होने पर रिश्तेदार उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले गए। छात्रा ने वहां स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्रारंभिक कार्रवाई की और जीरो पर केस दर्ज किया। पीड़िता के बयान के बाद, मामला करतला थाना क्षेत्र का होने के कारण केस संबंधित थाने को भेजा गया। मेडिकल कॉलेज से पुलिस को मिला मेमो पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव का युवक आदर्श कुजूर लंबे समय से उसके संपर्क में था। आदर्श ने शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया। जब छात्रा गर्भवती हुई और उसने शादी की बात की, तो आरोपी ने उसे रखने से इनकार कर दिया। 10वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक आदर्श कुजूर की उम्र लगभग 24 साल है। उन्होंने बताया कि पहले युवक ने शादी के लिए सहमति दी थी, लेकिन बाद में मुकर गया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद से युवक या उसके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल नहीं आया है। वे अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बयान दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां 10वीं की छात्रा के बच्चे को जन्म देने की जानकारी मिली। पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button