टॉप न्यूज़

जीपीएम के नए कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार:शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना से किया पदभार ग्रहण




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी विजय दयाराम के ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए शासकीय अवकाश के दिन ही पदभार संभाला। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे सहित जिला अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें जिले की पहचान माने जाने वाले ‘बिहान’ स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित विष्णुभोग चावल का पैकेट भी भेंट किया गया। कई अधिकारी रहे मौजूद अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेग, जिला कोषालय अधिकारी धर्मेंद्र सोनी समेत अन्य अधिकारियों ने भी नवपदस्थ कलेक्टर का स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। जीपीएम के आठवें कलेक्टर बने विजय दयाराम के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आठवें कलेक्टर हैं। उनसे पहले शिखा राजपूत तिवारी, डोमन सिंह, नम्रता गांधी, ऋचा प्रकाश चौधरी, प्रियंका ऋषि महोबिया, लीना कमलेश मंडावी और डॉ. संतोष कुमार देवांगन इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button