टॉप न्यूज़

बिना पेरेंट्स के बच्चों को फीस में मिलेगी 50% छूट:महंत कॉलेज की एलुमिनाई एसोसिएशन का फैसला, नए छात्रों के लिए शुरू होगी हेल्प डेस्क




रायपुर के महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में रविवार को एलुमिनाई एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें कॉलेज के विकास, छात्र हित और आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य पूर्व छात्रों को कॉलेज की गतिविधियों से जोड़ना और उनकी भागीदारी बढ़ाना रहा। बैठक में फैसला लिया गया कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले ऐसे विद्यार्थियों, जिनके अभिभावक नहीं हैं, उन्हें एलुमिनाई एसोसिएशन की ओर से फीस में 50% की छूट दी जाएगी। साथ ही नए प्रवेशित विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा, ताकि उन्हें प्रवेश और पढ़ाई से जुड़ी हर जरूरी जानकारी और सहायता मिल सके। छात्र कल्याण के अन्य कार्यक्रम होंगे आयोजित कॉलेज के प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि एलुमिनाई एसोसिएशन कॉलेज और पूर्व छात्रों के बीच मजबूत कड़ी का काम कर रही है। पूर्व छात्रों का सहयोग विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और कॉलेज के विकास में अहम भूमिका निभाता है। बैठक की अध्यक्षता एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप साहू ने की। इस दौरान वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और छात्र कल्याण से जुड़े अन्य कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में स्वाती साहू, अंकित शुक्ला, मोहन पाठक, संजना शर्मा, रोहित चौहान, राधेश्याम व्यास और लक्ष्मीकांत साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button