रायगढ़ में हाथों के सहारे चलने को मजबूर दिव्यांग:ट्राईसायकिल समेत अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित, जनपद CEO ने सहायता दिलाने का दिया भरोसा

![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ ब्लॉक के कामोशिनडांड में रहने वाला गणेश बचपन से दिव्यांग होने के कारण अपने हाथों के सहारे चलता है। ऐसे में धरमजयगढ़ की सड़को पर इसे देखा गया और सरकारी योजनाओ के लाभ के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह सरकारी सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। गणेश ने बताया कि उसका गांव में पहाड़ी क्षेत्र में है और वहां से वह बस के सहारे धरमजयगढ़ पहुंचा था। उसने बताया कि ट्राइसाइकिल जैसी मूलभूत सुविधा तक उसे नहीं मिल सका है। दिव्यांग गणेश का कहना है कि उसने कई बार ग्राम पंचायत के माध्यम से सहायता की मांग की, लेकिन अब तक उसे किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सका। ग्राम पंचायत में कई बार मौखिक अनुरोध करने के बाद भी उसे केवल आश्वासन ही मिला। समय पर सहायता नहीं मिलने के कारण उसकी परेशानियां लगातार बढ़ती गईं। उसने बताया कि ट्राइसाइकिल नहीं होने से उसे आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण उसकी दैनिक जिंदगी और भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
जनपद सीईओ ने लाभ दिलाने का दिया आश्वासन
मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद इसकी जानकारी जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मदनलाल साहू को दी गई। ऐसे में उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के तहत ट्राइसाइकिल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Source link




