टॉप न्यूज़

रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन:देवकीनंदन ठाकुर ने दिया भक्ति और सेवा का संदेश, श्रद्धालुओं ने निभाया ‘नो तिलक-नो एंट्री’ नियम




रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पूज्य देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल पर “नो तिलक, नो एंट्री” का नियम रखा गया है। सभी श्रद्धालु तिलक लगाकर पहुंचे, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में नजर आया। ध्रुव और राजा बलि की कथा सुनाकर बताया भक्ति का महत्व महाराज ने कहा कि जीवन में पद और सम्मान से ज्यादा जरूरी सेवा भावना है। उन्होंने ध्रुव और राजा बलि की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान की भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि जो लोग अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें अच्छा फल मिलता है और बुरे कामों का परिणाम भी भुगतना पड़ता है। महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन जीने की सही राह दिखाती है। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सही सोच आती है। उन्होंने कहा कि लोग मनोरंजन के लिए समय निकाल लेते हैं, लेकिन भगवान की कथा के लिए अक्सर देर से पहुंचते हैं। यदि लोग नियमित रूप से कथा और सत्संग से जुड़ें, तो उनका जीवन सुख, शांति और आनंद से भर सकता है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 8 से 14 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में हो रहा है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button