Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 9th PEKB Football Tournament concludes in Udaipur Block | उदयपुर ब्लॉक में 9वां पीईकेबी फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न: चर्चा टीम बनी विजेता, अदाणी फाउंडेशन की पहल पर हुआ आयोजन – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

9th PEKB Football Tournament concludes in Udaipur Block | उदयपुर ब्लॉक में 9वां पीईकेबी फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न: चर्चा टीम बनी विजेता, अदाणी फाउंडेशन की पहल पर हुआ आयोजन – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3f7fa2ae f38c 4681 9d9a 92e45c151a75 1760794608
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर के उदयपुर ब्लॉक के परसा गांव के शहीद वीर नारायण खेल मैदान में 9वां पीईकेबी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों के 360 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) और अदाण

.

सेमीफाइनल मुकाबला

16 अक्टूबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में चर्चा टीम ने एटीके रायपुर को 3-2 से हराया, जबकि परसा-बी टीम ने वृन्दावन टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इन मुकाबलों को देखने के लिए लगभग 25 सौ से तीन हजार दर्शकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रैमीनुया करियाम, परसा सरपंच तुलसी उईके, वृन्दावन सरपंच, बासेन सरपंच रामेश्वरी पोर्ते सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

acc576d3 9664 4d53 b883 ff89e3699d58 1760795227
7f85e823 6916 4e3e 970f e6f03acb2e67 1760795248
c53b8ca5 06f5 4cdf aca8 7058fd462935 1760795235

फाइनल मुकाबला

17 अक्टूबर को खेले गए फाइनल में परसा-B टीम और चर्चा टीम आमने-सामने रहीं। चर्चा टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। निर्णायक गोल सचिन ने किया, जिससे टीम को विजेता घोषित किया गया।

सम्मान और पुरस्कार

विजेता चर्चा टीम को पीईकेबी ट्रॉफी और 61 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। उपविजेता परसा-बी टीम को रनर-अप ट्रॉफी और 41 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रवीण (चर्चा टीम) को मिला। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर सचिन (परसा टीम) रहे। सर्वश्रेष्ठ स्कोरर घनश्याम (परसा टीम) को घोषित किया गया।

4128d0d7 d1b9 4144 9320 14539f11e82c 1760795272

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

टूर्नामेंट के उद्घाटन और समापन अवसर पर ग्राम परसा के शैला डांस समूह ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इन प्रस्तुतियों का नेतृत्व सीताराम नेति और ललकू राम की टीमों ने किया।

ये रहे मौजूद

इस आयोजन में कई अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें वैयमुनिया करियाम (जिला पंचायत सदस्य), ओम प्रकाश पैकरा (अध्यक्ष – जनपद पंचायत, उदयपुर), श्रवण वरकडे (BDC – साल्ही), तुलसी उईके (सरपंच – परसा), रमेश्वरी पोर्ते (सरपंच – बासेन), उयेमा पैकरा (सरपंच – पंढरीड़ाड) और देवलोचन सिंह (सरपंच – डाड़गांव) शामिल रहे।

e6cc541d 906d 46f0 899a 62cbcb15399b 1760795288

जनपद अध्यक्ष ने आयोजकों को बधाई दी

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश पैकरा ने पीईकेबी ट्रॉफी के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा तीरंदाजी के क्षेत्र में भी आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण युवाओं को विविध खेलों में भागीदारी का अवसर मिल रहा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। साथ ही, यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है।

स्थानीय समुदाय ने इस आयोजन की सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। अदाणी फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से एक सकारात्मक मंच प्रदान करना है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिले।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्री-प्राइमरी RTE से बाहर, 38 हजार गरीब बच्चों पर असर:सरकार बोली- पढ़ाने के 70 करोड़ लगते, ये फाइनेंशियल बर्डन, गलती सुधार रहे

April 28, 2026

डोंगरगढ़ में पोते ने दादी की हत्या की:नशे की लत में वारदात, इलाके में सनसनी,चाकूबाज़ी से 2 दिन में 2 हत्याएं

April 28, 2026

डोंगरगढ़ में विवादित पोस्टर वायरल, पुलिस ने किया खंडन:अवैध शराब पर कार्रवाई का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069017
Views Today : 27
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 4079
Total views : 90011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.