मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में प्रदेश भर में ‘मुसाफिर पंजी’ के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए थे। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया था कि गांवों में बाहरी राज्यों और शहरों से आने वा
.
मुख्यमंत्री के निर्देशों का त्वरित अनुपालन करते हुए कोरिया जिले की सोनहत तहसील में उल्लेखनीय पहल की गई है। तहसील अंतर्गत सभी 79 कोटवारों की ओर से मुसाफिर पंजी नियमित रूप से संधारित किया जा रहा है।

इन पंजियों में अन्य राज्यों और शहरों से आने वाले फेरीवाले, बर्तन विक्रेता, श्रृंगार सामग्री विक्रेता सहित अन्य मुसाफिरों का नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आगमन का उद्देश्य और ठहराव की अवधि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जा रही हैं।
<
