यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
रायपुर में दो मोहल्ले में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस में एक मोहल्ले से 4 वहीं दूसरे मोहल्ले से तीन जुआरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 28000 रुपए कैश भी जब्त किया गया है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
.
23 सितंबर को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा बिजली खंभा के नीचे कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मौके में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

ब्रम्हदेईपारा में जुआ खेलते 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसी तरह ब्रम्हदेईपारा में भी ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। 7 जुआरियों के पास से 28000 रुपए कैश जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम लगाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. बबलू राठौर पिता पुष्पेन्द्र प्रसाद राठौर उम्र 22 साल निवासी बीरगांव थाना उरला रायपुर।
2. बिरजू महतो पिता राजेन्द्र महतो उम्र 40 साल निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
3. पटेल कुमार पिता गोडा लोन उम्र 40 साल निवासी न्यू आनंद नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
4. संजू निषाद पिता शरद निषाद उम्र 25 साल निवासी बेंदरी थाना उरला रायपुर।
5 राजेश साहू पिता संतराम साहू उम्र 30 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।
6. टिकेन्द्र पटेल पिता ध्रुव कुमार पटेल उम्र 25 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।
7. धर्मेन्द्र साहू पिता दशरथ साहू उम्र 22 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।
<
