![]()
तालाबों, उद्यानों, खेल मैदानों, हाट बाजारों, मंगल भवनों और मुक्तिधामों का मेंटेनेंस अब निकायों को खुद के खर्च पर करना होगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों के खर्च में कटौती करने के साथ ही मेंटेनेंस के कामों के लिए सुझाव भी दिए हैं। फिलहाल, विभाग ने 7
.
निर्माण के बाद साल दर साल होने वाले मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संबंधित नगरीय निकाय की होगी। हालांकि, मेंटेनेंस के लिए राशि जुटाने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने विज्ञापन बोर्ड लगाने जैसे सुझाव दिए हैं। जिन सात योजनाओं के लिए नई गाईडलाइन जारी की गई है, उनमें नवीन सरोवर धरोहर योजना, मुक्तिधाम, पुष्पवाटिका उद्यान योजना, उन्मुक्त खेल मैदान योजना, महिला सार्वजनिक प्रसाधन योजना, हाट बाजार समृद्धि और अंबेडकर मांगलिक भवन योजना शामिल है।
विज्ञापन के पैसे से तालाब, पुष्पवाटिका के मेंटेनेंस का प्लान
तालाबों और पुष्पवाटिका के रखरखाव के लिए विज्ञापन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसके लिए अलग से बैंक खाता खोलना होगा। विज्ञापन से मिली राशि का उपयोग सरोवर के रखरखाव में ही किया जाएगा। इसके अलावा तालाब गहरीकरण से पहले और बाद में मिट्टी का लेवल चेक करना होगा। बिजली के लिए सोलर उपकरणों, एलईडी लाईट लगानी होगी।
मांगलिक भवन योजना
प्रस्तावित मांगलिक भवन दो अथवा तीन तल में बन सकेगा, जिसमें एक साथ दो कार्यक्रम हो सकेंगे।
उन्मुक्त खेल मैदान योजना
होर्डिंग से होने वाली आय से मैदान का मेंटेनेंस किया जाएगा। मेंटेनेंस के अलावा दूसरा कोई निर्माण कार्य करने की मनाही है।
हाट बाजार समृद्धि योजना
व्यवसायियों के लिए शेड के साथ चबूतरा, ठेला खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह, पेयजल आदि की व्यवस्था करनी होगी।
महिला सार्वजनिक प्रसाधन योजना: इसमें केयर टेकर रूम, स्टोर रूम, पानी की व्यवस्था और चाईल्ड केयर रूम, शौचालय, दिव्यांग के लिए व्हीलचेयर अनुकूल शौचालय, शौचालय के मेंटेनेंस के लिए आय की व्यवस्था खुद करनी होगी।
नवीन सरोवर धरोहर योजना: योजना में तीन चरणों में काम होंगे। पहले साफ- सफाई और गहरीकरण, दूसरे चरण में फेंसिंग, वृक्षारोपण, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग। तीसरे चरण में ओपन जिम, पॉथ वे और पैगोडा या बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे।
पुष्पवाटिका उद्यान योजना: उद्यान का रखरखाव एवं मरम्मत का काम निगम स्वयं करेगा। ओपन जिम के उपकरण का 3 साल तक निविदाकार को मेंटेन करना होगा। फाउंटेन प्रतिबंधित, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य कर दिया गया है।
मुक्तिधाम योजना: पहले चरण में शवदाह शेड, प्रतीक्षालय, श्रद्धांजलि हॉल, चौकीदार कक्ष, शौचालय आदि। दूसरे चरण में, पॉथ वे, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग एवं अन्य काम होंगे।
इतनी राशि का प्रावधान
- सरोवर योजना: 58.20 लाख रुपए
- मुक्तिधाम: 50 लाख
- पुष्पवाटिका: 57 लाख
- खेल मैदान: 60 लाख
- महिला प्रसाधन: 35 लाख
- हाट बाजार: ननि में 1.5 करोड़, नपा 1 करोड़ व नपं 50 लाख।
- मांगलिक भवन: ननि 3.50 करोड़, नपा 2 करोड़, नपं 1 करोड़।
<
